फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman molested by drunks

फौजी के सामने पत्नी संग शराबियों ने की छेड़छाड़

Thu, 05 Jun 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत Updated Thu, 05 Jun 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
woman molested by drunks

रानीखेत में किराए के कमरे में सामान शिफ्ट कर रही राजकीय अस्पताल की नर्स के साथ शराबियों ने सरेराह अभद्रता कर डाली।

विज्ञापन


जब नर्स के फौजी पति और भाई ने विरोध किया तो शराबियों ने फौजी के सिर पर ईंट दे मारी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, इस जानलेवा हमले के विरोध में राजकीय अस्पताल की नर्सें बुधवार सुबह कार्य बहिष्कार पर चली गईं। जिन्हें बाद में अस्पताल प्रशासन ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शराबी ने नर्स के साथ की छेड़छाड़ की कोशिश

woman molested by drunks

नर्स चंद्रा जोशी कुछ दिन पूर्व ही चौखुटिया से स्थानांतरित होकर राजकीय अस्पताल रानीखेत आई हैं। उनके पति बसंत चंद्र जोशी सेना में हैं।

चंद्रा तबादले के बाद से बद्री व्यू में रह रही थीं। मंगलवार को उन्होंने नगर में कमरा लिया। रात में पति और भाई रजत कांडपाल के साथ सामान शिफ्ट कर रही थीं।

पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि दो अज्ञात शराबी नर्स के साथ अभद्रता का प्रयास करने लगे। बसंत और रजत ने उन्हें समझाया तो वह गालीगलौच पर उतर आए और रजत के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

woman molested by drunks

बसंत अस्पताल से रजत की मरहम पट्टी कर वे लौट रहे थे कि दोनों शराबी अस्पताल के गेट पर बसंत से उलझ पड़े और ईंट उठाकर उसके सिर पर दे मारी।

उनके सिर में आठ टांके लगे हैं। पुलिस ने धारा 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नर्स के परिवार के साथ हुई इस घटना के बाद सुबह अस्पताल में नर्सों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके पांडे ने बताया कि आक्रोशित नर्सों को समझाबुझाकर कार्य पर वापस बुलाया गया।

कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शराबियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed