मालिक कारोबार में बिजी, बीबी को भगा लाया ड्राइवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी एक महिला का अपने ड्राइवर के साथ इश्क यूं परवान चढ़ा कि वह नकदी और गहने लेकर उसके साथ भाग निकली।
मालकिन को लेकर भागे ड्राइवर की हरिद्वार के एक होटल में चोर समझकर पिटाई कर दी गई। महिला के पास से आठ लाख रुपये नकद और करीब चार लाख के जेवर मिले हैं। देर रात ही पहुंची दिल्ली पुलिस नौकर और मालकिन को ले गई।
श्रवणनाथ नगर के एक होटल में दो दिन पूर्व एक युगल ठहरा था। दिल्ली का निवासी बताते हुए युगल ने खुद को दंपति बताया था। युगल की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर मंगलवार देर रात होटल प्रबंधन ने युवक से पूछताछ की जिस पर वो उलझ गया।
होटल कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और पूछताछ की।
एक माह से साथ रह रहे थे दोनों
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी के अनुसार युगल ने अपना नाम दयाल सिंह निवासी डुगरा पट्टी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग बताया। बताया कि वो दिलशाद कालोनी, सीमापुरी, नई दिल्ली के रहने वाले कारोबारी का ड्राइवर था। उसका मालिक की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया और करीब एक माह पूर्व उसे लेकर चला आया था।
चार साल के बच्चे की मां
कोतवाल के अनुसार महिला के पास आठ लाख रुपये और चार लाख कीमत के जेवरात भी मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को महिला और जेवरात के मिलने की सूचना दी। देर रात ही सूचना पर पहुंची सीमापुरी थाना पुलिस को महिला और ड्राइवर को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला का चार साल का बेटा भी है।