उत्तराखंड: लिफ्ट के बहाने महिला को कार में बिठाकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में वाहन का इंतजार कर रही महिला को कार में लिफ्ट देकर दो लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और डराने धमकाने का मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
मंगलवार देर रात यूपी के थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी निवासी महिला अपने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आने के लिए खटीमा के कंजाबाग चौराहे पर रात को वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी खटीमा से नानकमत्ता आ रही कार यूके/06/एए/9904 उसके पास आकर रुकी।
महिला को लिफ्ट देकर सड़क किनारे किया रेप
कार में नानकमत्ता के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह रियैत उर्फ कक्कू और प्रतापपुर निवासी जसपाल सिंह मौजूद थे। दोनों ने उसे नानकमत्ता पहुंचाने को कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वह दोनों को पहले से जानती थी, इसलिए कार में बैठ गई।
बताया कार सवार उसे नानकमत्ता के बजाय सुंदर नगर रोड की ओर ले जाने लगे। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने रिवाल्वर, तलवार निकाल ली और सुनसान क्षेत्र में सड़क किनारे उसके साथ दुराचार किया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुटाए सबूत
आरोपी उसको बिजली घर तिराहे के पास उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, डराने धमकाने की धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस ने महिला के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।