{"_id":"0a27abdc69e717620618b332e8a04cdf","slug":"woman-footballer-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फुटबालर ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला फुटबालर ने जहर खाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Oct 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल में तीन बार नेशनल खेल चुकी उत्तराखंड की युवा खिलाड़ी मोनिका ने मंगलवार को जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह फिलहाल नेशनल खेलने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
उदीयमान खिलाड़ी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार वह उड़ीसा, मध्य प्रदेश और झारखंड में हुई स्कूल और फेडरेशन नेशनल खेल चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं दी सूचना
उत्तराखंड के भाबर क्षेत्र के उमरावपुर गांव निवासी मोनिका (19) पुत्री स्व. त्रिलोक सिंह की मंगलवार सुबह जहर खाने से मौत हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मोनिका के पिता की मौत हो चुकी है। मोनिका की मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान थी। वहीं, मां ने कुछ अंधविश्वासों की तरफ भी इशारा किया।
पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ
मोनिका के इस कदम से उसके साथी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेलों से जुड़े लोग सकते में हैं। उसकी टीम के खिलाड़ियों निधि रावत, प्रियंका रावत और हेमा पंत का कहना है कि पिछले महीने जब हल्द्वानी में फुटबाल की स्टेट प्रतियोगिता हुई तो उसमें मोनिका आत्मविश्वास से खेल रही थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणा भारती का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मामले में परिजनों से बात की जाएगी।