फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide

पति और बच्चों को भेजा शादी में, लगा ली फांसी

Sat, 10 May 2014 10:19 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Sat, 10 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide

टिहरी क्षेत्र के कोटी फैगुल पट्टी के ग्राम पंचायत कोटी की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


कोटी गांव निवासी रामस्वरूप की पत्नी उमा देवी (37) का शव शुक्रवार रात को घर के अंदर पंखे पर लटका हुआ मिला।

घर में नहीं था कोई
महिला का पति और बच्चे गांव में शादी में गए हुए थे। उमा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी में जाने से इनकार कर दिया था।

रात 11 बजे जब पति और बच्चे घर लौटे तो दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़कर जब वे अंदर पहुंचे, तो उमा पंखे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पिलखी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आत्महत्या मान रही पुलिस
एसआई आलम सिंह गुसाईं ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि फांसी लगाने से ही महिला की मौत हुई है। शरीर पर अन्य कोई निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के दो बेटे हैं। एक 16 और दूसरा 10 साल का है। महिला का पति ऋषिकेश एक होटल में काम करता है, जो इन दिनों घर आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed