प्रेमी के लिए इस महिला का जुनून सुन हैरान रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पति को चकमा देकर प्रेमी संग भाग रही महिला को पुलिस ने दबोच लिया। महिला प्रेमी को करीब डेढ़ लाख के गहने और एक लाख की नगदी दे चुकी थी।
भिलंगना विकासखंड के एक गांव की महिला ने पति की कमाई अपने प्रेमी को दे दी। शक होने पर पति ने जब महिला से गहनों व रुपयों के बारे में पूछा तो महिला ने दुगड्डा बैंक के लाकर में रखे होने की बात कही।
पोल खुली तो प्रेमी के संग हुई फरार
सोमवार को महिला व उसका पति दुगड्डा बैंक पहुंचे। बैंक पहुंचने पर महिला सहेली से मिलने की बात कह कर चली गई।
काफी देर तक वापस न आने पर महिला के पति ने कीर्तिनगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बुधवार को पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी विद्यादत्त रतूड़ी पुत्र हर्षपति रतूड़ी निवासी उरमोला पट्टी कंडियालस्यू को मलेथा तिराहे पर बाइक से जाते हुए गिरफ्तार किया।
प्रधानी के चुनाव के लिए दिए थे रूपए
महिला ने पुलिस को बताया कि उन दोनो की फोन पर करीब तीन सालों से बातचीत होती थी। महिला ने बताया कि विद्यादत्त रतूड़ी ने उससे प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए रुपये मांगे थे।
कहा था कि चुनाव जीतने के बाद पैसे वापस कर दूंगा। महिला ने स्वीकार किया कि उसने पति को बताए बिना विद्यादत्त रतूड़ी को डेढ लाख के गहने व एक लाख रुपये नगद दिए।
दो बच्चों की मां होकर किया ऐसा काम
महिला की दो बेटियां (15 व 10 वर्ष) हैं। जबकि विद्यादत्त रतूड़ी के भी तीन बच्चे हैं। कोतवाल एएस रावत ने कहा कि आरोपी विद्यादत्त रतूड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पत्नी के द्वारा धोखा खाने से पति गहरे सदमे में है। वहीं घटना के खुलासे से आस-पास के लोग भी सन्न हैं।