पति की नजर में 'पाक-साफ', पड़ोसी कहते हैं चरित्रहीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों द्वारा चरित्र पर लगाए जा रहे लांछनों से तंग आकर रुड़की में एक महिला बुधवार सुबह गंगनहर में कूद पड़ी। महिला को आसपास के लोगों ने किसी तरह से नहर से बाहर निकाला।
महिला मूल रुप से महाराष्ट्र की रहने वाली है तथा कई सालों से रुड़की में रह रही है। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।
मुंबई, महाराष्ट्र निवासी एक महिला करीब 14 साल से रुड़की के आदर्शनगर कालोनी में अपने पति के साथ रह रही है। पति की डीसीएम मार्किट बीटीगंज में दुकान है। महिला के पांच और सात साल के दो बच्चे है। बुधवार सुबह महिला नगर निगम पुल पर पहुंची और नहर में कूद पड़ी।
पति को पूरा विश्वास पर पड़ोसियों को दिक्कत
महिला को नहर में कूदता देख एक फड़ की ठेली लगाने वाले व्यक्ति ने शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को बमुश्किल पानी से बाहर निकाला।
मौजूद लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया गया। महिला ने कोतवाली में बताया कि उसके पड़ोसी अक्सर उसके चरित्र को लेकर आरोप लगाते रहते हैं जिस कारण वह काफी तनाव में है।
महिला ने बताया कि उसके पति को उस पर पूरा विश्वास है। पति की तरफ से उसे कोई दिक्कत नहीं है।
पड़ोसियों के आरोप लगाने से आहत होकर ही उसने नहर में कूदने का निश्चय किया। वहीं पुलिस भी महिला की कहानी को सुनकर हतप्रभ रह गई।
पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस को महिला के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।