फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman arrested in murder case.

दामाद को जहर देकर सुलाया मौत की नींद, सास गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 25 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
woman arrested in murder case.
महिला को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : demo pic

दामाद को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से आरोपी सास घर से फरार थी।

विज्ञापन


दीपक नेगी की शादी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव में हुई थी। कुछ दिनों के बाद से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब से पत्नी अपने मायके में रहने लग गई थी।
विज्ञापन


18 जनवरी 2016 को दीपक पत्नी को लेने ससुराल चला गया था लेकिन, वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हुआ मौत की वजह का खुलासा

woman arrested in murder case.
पोस्टमार्टम - फोटो : demo pic

दीपक के भाई सुनील ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की बात सामने आई थी।

उसके बाद से मृतक की सास हेमलता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन, वह लगातार फरार चल रही थी। बृहस्पतिवार रात को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी सास हेमलता ढंडेरा गांव में पहुंची हुई है। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed