{"_id":"08e11e045a4c51e23d86b688559a54ba","slug":"wife-went-bathroom-husband-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी नहाने गई तो पंखे से लटक गया पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी नहाने गई तो पंखे से लटक गया पति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के ज्योति विहार में एक व्यक्ति ने पत्नी के बाथरूम में जाते ही पंखे से लटककर जान दे दी। पत्नी जब बाथरूम से बाहर निकली तो पति को पंखे में झूलता देखकर बेहोश हो गई और घंटों तक होश में नहीं आई।
विज्ञापन
घटना के वक्त इकलौता बेटा स्कूल गया था। सुसाइड नोट न मिलने के कारण खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
काम पर जाने की कर रहे थे तैयारी
नेहरू कॉलोनी के ज्योति विहार निवासी जयेंद्र चौहान (55) शहर में कपड़ा कारोबारी के यहां नौकरी करते थे। उनकी पत्नी एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स है। शुक्रवार सुबह दोनों काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
11 साल के बेटे को स्कूल भेजने के बाद पत्नी नहाने चली गई। इसी बीच जयेंद्र ने अपने को कमरे बंद कर लिया और पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट
अनहोनी की आशंका में महिला चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो जयेंद्र का शव पंखे से लटका हुआ था।
नेहरू कालोनी एसओ प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेहोश होने के कारण पत्नी भी कुछ नहीं बता पाई। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते जयेन्द्र ने यह कदम उठाया है।