{"_id":"597b28e74f1c1bbb538b47d4","slug":"wife-want-help-for-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ समय बाद ही पति करने लगा कार की डिमांड, पत्नी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के कुछ समय बाद ही पति करने लगा कार की डिमांड, पत्नी ने उठाया ये कदम
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
woman demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कुछ समय बाद ही पति कार और पांच लाख रुपयों की डिमांड करने लगा। इतना ही नहीं एक दिन तो गुस्से में आकर उसने पत्नी पर गोली चला दी। इस पर पत्नी ने ये कदम उठाया है...
विज्ञापन
अन्नू पुत्री विजय कुमार कन्नोजिया निवासी प्रेमकुंज मलकपुर ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 22 अप्रैल 2016 को राजीव कुमार निवासी कोली सराय बेलना मुरादाबाद के साथ हुआ था। अन्नू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कराना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये व कार की डिमांड की। लेकिन अन्नू के परिजनों ने इसके असमर्थता जताते हुए मना कर दिया। जिसके चलते अन्नू को घर से निकाल दिया गया ओर वह मायके आकर रहने लगी। आरोप यह भी है कि पति ने अन्नू के घर आकर उस पर फायर झोका है।
विज्ञापन
जिसमें अन्नू बाल-बाल बच गई। जिसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामले को महिला हेल्प लाइन को भेज दिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों के मध्य मामले में कोई समझौता नहीं हो पाया है। जिसके बाद महिला हेल्प लाइन ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कराने के आदेश सिविल लाइंस कोतवाली को दिए है। कोतवाली पुलिस ने महिला हेल्प लाइन की संस्तूति पर पति राजीव कुमार, सांस विमला देवी व ससुर रामेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।