{"_id":"5a633dc74f1c1b89268b5725","slug":"wife-set-fire-to-herself-after-debate-with-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से बहस के बाद पत्नी ने लगाई खुद को आग, घर से दूर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से बहस के बाद पत्नी ने लगाई खुद को आग, घर से दूर मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिनगर
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने लगाई खुद को आग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के नैथाणा गांव में एक महिला की जल कर मौत हो गई। उसका शव घर से कुछ दूर गदेरे में बुरी तरह से जली अवस्था में बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार पति के साथ बहस होने के बाद पत्नी ने आग लगा ली। मृतका के मायके पक्ष ने भी ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार का शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि नैथाणा निवासी राजेंद्र बिष्ट और उसकी पत्नी नीलम देवी (46) मे॑ शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान घर के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
मंजर देख परिजनों के पांव तले खिसक गई जमीन
आग
- फोटो : demo pic
झगड़े के बाद नीलम घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने घर से करीब 80 मीटर दूर गदेरे में आग की लपटें उठती देखी। जब घर के लोग मौके पर पहुंचे, तो यह मंजर देख उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
नीलम आग की लपटों में घिरी हुई बुरी तरह जल रही थी। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया।
चौहान ने बताया कि मौके से खाली केन मिला है। इससे कैरोसिन ऑयल की गंध आ रही है। जिससे यह लग रहा है कि झगड़े के बाद गुस्से में नीलम ने कैरोसिन ऑयल छिड़क कर आग लगा दी।
मृतका के पति राजेंद्र की श्रीनगर में मोबाइल फोन की शॉप है। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। नीलम को गांव में जिंदादिल और हौसला बढ़ाने वाली महिला कहा जाता है। उसके इस कदम से गांववाले भी सकते में हैं।