{"_id":"75f694bbbc4c5b022f26656716aa8401","slug":"wife-property-occupied-by-fraud-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली कागजात बनाकर कब्जाई बीबी की कोठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली कागजात बनाकर कब्जाई बीबी की कोठी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Feb 2015 06:31 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में कारोबार करने वाला शौहर विवाद के बाद राजपुर रोड स्थित बीवी के नाम दर्ज कोठी बेचकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
महिला ने शौहर समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी की धारा में केस दर्ज कराया है। आरोपी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले बताए गए हैं।
दोनों हो चुके हैं अलग
राजपुर रोड पर ढाक पट्टी निवासी निशात बेगम ने दी शिकायत में कहा कि शौहर समिउर रहमान सऊदी अरब में बिजनेस करता है। वह उनके साथ अरब में थी, लेकिन आपसी विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। राजपुर थाने के ढाक पट्टी में निशात के नाम एक कोठी है।
आरोप है कि 10 से 20 दिसंबर के दौरान यहां आए शौहर ने परिजनों की मदद से कोठी के जाली कागजात बनवा लिए। सामान समेत कोठी पर कब्जा कर लिया।
राजपुर एसओ राजेश शाह ने बताया कि आरोपी समिउर रहमान और परिजन सहारनपुर के नवाबगंज के रहने वाले हैं। शौहर फिलहाल सऊदी अरब में है।