फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife killed husband brutally.

शर्मनाक: पति की लाश दरवाजे पर रख पत्नी ने प्रेमी संग बनाए संबंध

Sun, 17 Jan 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jan 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
wife killed husband brutally.

देहरादून में अपने प्यार के लिए एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या करने के बाद दोनों ने शव घर के बाहर रख शारीरिक संबंध भी बनाए।

विज्ञापन


चकशाह नगर में बृहस्पतिवार देर रात हुई मीट सप्लायर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद से ही पुलिस पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी। प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद उसने मामले का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पत्रकारों को बताया कि दिनेश पाल की पत्नी रीना के बिहार के बेतिया निवासी असलम के साथ अवैध संबंध थे। असलम काफी समय से मोती रिस्पना नगर में रह रहा था। दोनों के बीच रोजाना फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे रीना के मन में उसके प्रति नफरत पैदा हो गईं। उसने असलम के साथ मिलकर एक माह पूर्व दिनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।

सिर पर रजाई डाली और चापड़ से किए वार

wife killed husband brutally.

शुक्रवार रात दोनों को मौका मिल गया। रात करीब नौ बजे दिनेश खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला तो रीना ने असलम को फोन कर घर बुला लिया। असलम घर के पीछे आकर छुप गया। रात करीब 12 बजे दिनेश नशे की हालत में घर पहुंचा और सो गया।

इसके बाद रीना ने दोबारा असलम को फोन किया और घर के अंदर बुला लिया। रीना ने लोहे की रॉड से सोए हुए दिनेश के सिर पर वार किया। असलम ने उसके सिर पर रजाई डाली और चापड़ से सिर पर वार किए। कुछ देर तड़पने के बाद दिनेश ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद दोनों ने कुछ देर के लिए शव को घर के बाहर छोड़ दिया। बाद में दोनों शव को घर के अंदर ले गए। जिसके बाद असलम अपने कमरे पर चला गया और रीना ने पुलिस को हत्या की सूचना दी।

बेटी ने भी बोला झूठ

wife killed husband brutally.

पुलिस ने हत्या के बाद दिनेश की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी से पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने ही शव घर के गेट पर पड़ा होने की जानकारी दी।

पूछताछ में रीना ने बताया कि जब उसने प्रेमी के साथ दिनेश की हत्या की तो 11 वर्षीय बेटी जाग गई। इस पर रीना ने उसे 10 हजार रुपए और साइकिल देने का वायदा किया। इस पर बेटी मान गई और पुलिस के सामने झूठा बयान दिया।

अलग फोन और अलग सिम
रीना और असलम ने बातचीत करने के लिए अलग-अलग फोन और सिम लिए थे। इन नंबरों से दोनों केवल एक-दूसरे से बात करते थे। दिनेश को भी रीना के इस नंबर के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ समय पहले असलम ने इस नंबर से अपने घर बिहार और दून के दोस्तों को फोन किया था।

एसओजी ने जब असलम का नंबर ट्रेस किया तो वह रीना की आईडी पर निकला। इसके बाद दून में रह रहे उसके दोस्तों ने बताया कि वह असलम का नंबर है। इस पर पुलिस असलम तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना बयान कर दी।

रीना की साजिश का हिस्सा बना असलम

wife killed husband brutally.

रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुकी रीना ने करीब 10 माह पहले दिनेश को खत्म करने की साजिश रची। हालांकि असलम को उसने करीब एक माह पहले इसमें शामिल किया।

दोनों ने उसके सिर पर रजाई डालने के बाद ताबड़तोड़ वार किए। यही नहीं, हत्या करने के बाद दोनों ने शव घर के बाहर रख दिया और खुद शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद वह शव को घर के अंदर लाए और पुलिस को सूचना दी।

कमरे में धोए कपड़े
हत्या के बाद असलम अपने कमरे पर पहुंचा और खून से सने कपड़े धोए। दूसरी ओर रीना ने बिस्तर और कमरे में बिखरा खून साफ नहीं किया।

उसके कपड़ों पर भी खून लगा था। पूछताछ में उसने बताया कि दिनेश घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ा था। वह उसे उठाकर घर के अंदर लाई इसलिए उसके कपड़ों पर खून लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed