फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife beaten by husband for Dowry

हैवानियत! पत्नी को 'सरिये' से मारकर किया लहुलुहान

Thu, 26 Sep 2013 01:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Sep 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
wife beaten by husband for Dowry

दून में एक महिला को सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति समेत पांच ससुरालियों पर जानलेवा हमले और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि बिहार के छपरा निवासी युवती रिकूं सिंह की शादी छह साल पहले विधौलिया जिला गोपालगंज (बिहार) के वीरेंद्र सिंह हुई थी।

पढ़ें, मसूरी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, हंगामा
विज्ञापन


पिता का बिहार में पेट्रोल पंप
रिंकू (29) के पिता का बिहार में पेट्रोल पंप है। उसका पति वीरेंद्र दून में डेरी में काम करता है। यहां वह चंद्रशेखर आजाद कालोनी में परिवार समेत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, ना मोदी ना राहुल, केदार के लोग करेंगे 'बहिष्कार'


दहेज के लिए युवती को किया प्रताड़ित
आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए युवती को प्रताड़ित किया जाने लगा था। एक बार पहले भी महिला हेल्प लाइन में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग हुई थी।

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। कुछ समय बाद फिर से ससुराल वाले रिंकू को प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर महिला दून में ही रहने वाले मामा के घर चली गई।

पढ़ें, कमरे में बंद है 'एंटीक' मूर्तियां, नहीं है देखने की इजाजत


सरियों से पीटकर किया लहूलुहान
इससे गुस्सा होकर ससुराल वालों ने महिला को घर बुलाया और सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला जान बचाकर मामा के घर पहुंची।

महिला की शिकायत पर गढ़ी कैंट पुलिस ने पति वीरेंद्र सिंह, ससुर बच्चा सिंह, सास रीना सिंह, देवर रोहित सिंह और घनश्याम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें, गोरखधंधा! ये 15 दिन में करवा देंगे बीएड

प्रताड़ना के दो और मामले दर्ज
एक अन्य मामले में यमुना कालोनी निवासी पूजा बिष्ट ने पति मनोज बिष्ट, सास गुड्डी देवी, ससुर दिलवर सिंह के खिलाफ गढ़ी कैंट कोतवाली में प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, चंद्रबनी निवासी दीपक यादव ने पटेलनगर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में ससुरालियों पर उनकी बेटी प्रीती यादव को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दीपक यादव ने लड़की के पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed