फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife abortion lawsuit filed on sdrf soldier in dehradun

SDRF के जवान पर गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज, पत्नी ने लगाए और भी कई गंभीर आरोप

Wed, 20 Dec 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Dec 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
wife abortion lawsuit filed on sdrf soldier in dehradun

नेहरू कालोनी थाने में एक विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर मारपीट करने और डरा धमकाकर गर्भपात कराने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धर्मपुर की अंजू उनियाल की अप्रैल 2013 को चंबा टिहरी निवासी कृष्णा उर्फ प्रवीन से शादी हुई थी। प्रवीण उत्तराखंड पुलिस के एसडीआरएफ में कांस्टेबल है। अंजू का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल में दहेज के लिए उसका उत्पीड़न होने लगा।
विज्ञापन


ससुराली एक लाख रुपये मांगने लगे। अंजू के मुताबिक उसके पिता ने एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद ससुराली पांच लाख की जिद में अड़ गए। पांच लाख रुपये दहेज के लिए उसके साथ मारपीट होने लगी। 2013 में ही पति ने जबरन उसका गर्भपात भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाला

wife abortion lawsuit filed on sdrf soldier in dehradun

अंजू के मुताबिक इसी दीपावली पर ससुरालियों ने उसे पीटकर निकाल दिया। वह मायके आ गई। मायके में पिता बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार बचाने के लिए उसने महिला हेल्प लाइन की मदद ली।

पति वहां भी काउंसलिंग में नहीं आया और फोन पर धमकियां देता रहा। अंजू ने पति प्रवीन, ससुर राजेंद्र, सास सेला देवी, जेठानी मीरा के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed