फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   wants baby boy so killed daughter, arrested.

बेटे की चाहत में बेटी को उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
सार

  • मासूम बेटी का हत्यारा पिता गिरफ्तार
  • बेटा नहीं पैदा होने पर रहता था नाराज
  • -बेटी को पालना न पड़े इसलिए मार डाला
  • -असम भागने की कर रहा था तैयारी

विज्ञापन
wants baby boy so killed daughter, arrested.
arrest - फोटो : demo

विस्तार

जमीन पर पटक कर तीन माह की मासूम बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटा चाहता था, लेकिन उसकी बेटी पैदा हुई।  पालना नहीं पड़े इसलिए आरोपी ने बेटी को मार डाला।

विज्ञापन


बीती 14 मई की देर रात ट्रक ड्राइवर राकेश यादव नशे के हालत में अपने घर रवींद्र नगर पहुंचा और उसने तीन माह की अपनी रोती बिलखती बेटी को मारना शुरू कर दिया। मां ने जब विरोध किया तो शराबी राकेश ने मासूम बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मां के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उससे पहले शराबी पति अगरबत्ती लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन माह की बच्ची का कातिल पिता राकेश असम भागने की फिराक में बागवाड़ा मंडी के पास खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा होने की लगाए था आस, पैदा हुई बेटी

wants baby boy so killed daughter, arrested.
मर्डर

सूचना पर एसओ सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश की पत्नी जब गर्भवती हुई तो उसे बेटा होने की उम्मीद थी।

वह बेटे की आस लगाए बैठा था। लेकिन उसकी बेटी हो गई। वह इससे बेहद नाराज था और अपनी पत्नी के साथ इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा करता था।

एसओ कुमार ने बताया कि बेटी की हत्या करने से पूर्व भी राकेश ने अपनी मासूम बेटी के रोने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। कई बार राकेश के पड़ोसियों ने उससे बेटी नहीं पालने पर उसे गोद लेने की बात भी कही थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बहरहाल एसओ सुशील कुमार ने आरोपी राकेश के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed