{"_id":"56defe894f1c1ba56f8b456c","slug":"vip-entry-has-not-been-so-bomb-threat-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली VIP एंट्री तो फोन पर दी बम की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिली VIP एंट्री तो फोन पर दी बम की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरि को किसी शख्स ने फोन कर एक घंटे में बम विस्फोट होने की धमकी दी थी। टपकेश्वर मंदिर में बम विस्फोट की धमकी देने वाला कोई और नहीं पुराना सेवादार ही निकला।
विज्ञापन
मानसिक रुप से बीमार इस सेवादार को कुछ दिन पहले निकाल दिया था। महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए वीआईपी मार्ग में प्रवेश न मिलने से खफा होकर यह धमकी भरा फोन किया था।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरि को किसी शख्स ने फोन कर एक घंटे में बम विस्फोट होने की धमकी दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने काफी देर तक वहां जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार है सेवादार:
कैंट पुलिस और एसओजी की जांच पड़ताल में पता चला कि यह नंबर सौरभ निवासी चुक्खूवाला चकराता रोड़ चला रहा है।
पता चला कि सौरभ मानसिक रुप से बीमार है जो कई सालों से टपकेश्वर मंदिर में सेवा कर रहा था। कुछ दिन पहले हरकतों को देखकर उसे मंदिर से हटा दिया गया था।
सोमवार को वह मंदिर में दर्शन हेतु गया था, लेकिन उसे लाइन में खड़े होकर जाना पड़ा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए यह फोन किया। परिजनों ने माफी मांगते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की बात कही है।