{"_id":"a8e3703f8174aa3b135ac9f735018029","slug":"vigilance-team-search-in-mdda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता के साथ एमडीडीए पहुंची विजिलेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक अभियंता के साथ एमडीडीए पहुंची विजिलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने सुपर वाइजर के सहारे रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार सहायक अभियंता टीपी नौटियाल को साथ लेकर एमडीडीए में छानबीन की। पत्रावलियों के साथ हार्ड डिस्क आदि को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने पकड़े गए एमडीडीए के सहायक अभियंता टीपी नौटियाल से बुधवार को भी पूछताछ की। नौटियाल को लेकर टीम एमडीडीए कार्यालय पहुंची, जहां पर काफी देर जांच पड़ताल की गई। कुछ फाइलों के साथ कंप्यूटर की हार्ड डिस्क कब्जे में ली है।
विज्ञापन
हालांकि यहां किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए। इस कार्रवाई से एमडीडीए में हड़कंप मचा है। विजिलेंस के निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि फोरेसिंक जांच के लिए हार्ड डिस्क आदि को कब्जे में लिया गया है, ताकि साक्ष्यों का संकलन किया जा सके।
विज्ञापन
बता दें कि तीन फरवरी को सुपर वाइजर अजय कुमार के एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, तब से एई नौटियाल फरार थे। मंगलवार को विजिलेंस ने एई को झाझरा से गिरफ्तार कर लिया था।