फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance caught AE

विजिलेंस ने एई को रिश्वत लेते दबोचा

Fri, 26 Jul 2013 11:13 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught AE

निर्माण कार्य के भुगतान की एवज में रिश्वत मांग रहे एक सहायक अभियंता को विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोच लिया। एई ने ठेकेदार के बिल पर हस्ताक्षर के लिए तीस प्रतिशत एडवांस मांगा था।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम के लिए ठेकेदारी करता है
नीरज त्यागी पुत्र हरिराज त्यागी निवासी ग्राम कुंआवाला, हरिद्वार रोड ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि वह ऊर्जा निगम के लिए ठेकेदारी करता है। मार्च 2012 में देहरादून के सहस्त्रधारा आईटी पार्क स्थित विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) ने उसकी फर्म से रात्रिकालीन विद्युत संबंधी होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए एक अनुबंध किया था। इस दौरान उसकी फर्म ने लगभग तीन लाख रुपये के काम किए।
विज्ञापन


कार्यों के आधार पर विभाग के जेई डीपी बडोनी ने दो लाख 98 हजार रुपये का बिल बनाया। बिल पर सहायक अभियंता एसएस भोगल को हस्ताक्षर करने थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए तीस प्रतिशत अग्रिम रिश्वत की मांग की। घूस न देने पर भोगल तीन-चार महीने तक  भोगल को चक्कर कटाते रहे। तंग आकर ठेकेदार नीरज त्यागी ने विजिलेंस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार की नोट दिए

विजिलेंस निरीक्षक एसएस बिष्ट ने जांच की तो प्रथमदृष्ट्या मामला सही निकला। बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने त्यागी को रसायन लगे दस हजार रुपये भोगल को देने के लिए दिए। ठेकेदार ने उसके बाद गुरुवार को विजिलेंस ने त्यागी को बतौर रिश्वत देने के लिए रसायन लगे दस हजार की नोट दिए।


जैसे ही ठेकेदार ने एई को नोट दिए, विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने ट्रैप करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। जबकि निदेशक सतर्कता एसके भगत ने दस हजार रुपये पुरस्कार दिया।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed