फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu molestation case police took statement of girls an teacher

यूटीयू यौन शोषण मामला : एक माह से टीचर कर रहा था शोषण छात्राओं ने सुनाई आपबीती

Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
utu molestation case police took statement of girls an teacher
utu

देहरादून के यूटीयू में सामने आए यौन शोषण मामले में तीनों छात्राओं ने जांच समिति के सामने आपबीती सुनाई। जांच समिति ने छात्राओं का पूरा पक्ष सुना।

विज्ञापन


दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक भी अपने परिवार के साथ जांच समिति के सामने पहुंचा था। छात्राएं जहां अपनी शिकायत पर अडिग दिखीं तो वहीं शिक्षक ने ऐसे आरोपों से इंकार किया। हालांकि मामले की जांच रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


बता दें, दो दिन पहले तकनीकी विवि की तीन छात्राओं ने एक टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। छात्राओं का आरोप है कि वे जब भी किसी काम से आरोपी टीचर से मिलतीं थीं, वे द्विअर्थी संवाद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने दोबारा द्विअर्थी संवादों का इस्तेमाल किया

घर पर पार्टी वगैरह का भी प्रस्ताव देते थे। छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो टीचर ने दोबारा इसी तरह के द्विअर्थी संवादों का इस्तेमाल किया। यह पिछले एक महीने से चल रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को यूटीयू के कुलपति को इसकी शिकायत की। कुलपति ने पूर्व शिक्षा निदेशक वीर बहादुर बिष्ट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश होने की वजह जांच समिति नहीं आई। शनिवार को जांच समिति के तीनों सदस्य यूटीयू पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने तीनों छात्रों से बात की। जानकारी के मुताबिक, छात्राओं ने अपनी शिकायत के अनुरूप ही आपबीती सुनाई। उनका कहना था कि उनके साथ शिक्षक ने जो व्यवहार किया है, उससे वह बेहद दुखी हैं। वहीं, आरोपी टीचर भी अपनी पत्नी के साथ जांच समिति के सामने पहुंचे। टीचर ने छात्राओं के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। अब सोमवार को मामले की रिपोर्ट आएगी।

जांच समिति ने शाम करीब पांच बजे तक दोनों पक्षों से बातचीत की है। अब मामले की पूरी जानकारी सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अनीता रावत, कुलसचिव, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed