{"_id":"d6cbb9da1ccb8e9a603f76fdd383805a","slug":"uttarakhand-police-constable-opium-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस का सिपाही निकला अफीम तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही निकला अफीम तस्कर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Wed, 17 Jun 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले की डाकपत्थर पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरोला थाने की डामठा चौकी का एक सिपाही है। इसी चौकी में तैनात होमगार्ड को भी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने भी आरोपियों से पूछताछ की। वहीं, उत्तरकाशी के एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
डाकपत्थर चौकी प्रभारी भुवनचंद ने सूचना पर अंबाड़ी पर वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान उन्हें बाड़वाला की ओर से मारुति कार (यूए-07एम-5056) आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछाकर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर आगे की सीट के सामने डेस्क बोर्ड में रखी एक किलो अफीम मिली। कार में सवार सभी पांचों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए चौकी ले आई।
विज्ञापन
सीओ एसके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रघुवीर सिंह पुत्र मोर सिंह निवासी कैंप्टी जिला टिहरी गढ़वाल, डामठा पुलिस चौकी में सिपाही है। दूसरा आरोपी दिनेश चंद पुत्र रूपचंद निवासी तुनालका बड़कोट उत्तरकाशी भी इसी चौकी में होमगार्ड के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
शेष तीन आरोपियों की पहचान सोबन सिंह पुत्र सते सिंह निवासी गढ़ खाटल पुरोला उत्तरकाशी, आनंद राणा पुत्र अकबर राणा निवासी चौपड़ा खाटल पुरोला उत्तरकाशी, वीरेंद्र डोभाल उर्फ रमेश चंद्र डोभाल पुत्र तुलाराम निवासी लाखामंडल तहसील चकराता के रूप में हुई है। सोबन सिंह होमगार्ड दिनेश चंद का साला है।
सीओ ने बताया कि अफीम को डामठा से देहरादून ले जाया जा रहा था। जहां से आगे डील होनी थी। वाहन को सीज कर दिया गया है। बीते कुछ सालों में पहली बार क्षेत्र में अफीम पकड़ी गई है।
सिपाही निलंबित
डीआईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि उत्तरकाशी के एसपी ने आरोपी सिपाही दिनेश को निलंबित कर दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से आई है। हो सकता है कि यह अफीम किसी कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई हो, जिसे आरोपी सिपाही और होमगार्ड ने छिपाकर रखे थे।
165 किलो अफीम के साथ दो लोग धरे
विकासनगर में वन विभाग ने चेकिंग के दौरान 165 किलो अफीम का बुरादा और छिलका बरामद किया है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले हैं। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।