{"_id":"599592d64f1c1b78548b46b5","slug":"uttarakhand-girl-murdered-in-uttar-pradesh-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की युवती की साहिबाबाद में हत्या, बाइक सवारों ने घर से बुलाकर गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड की युवती की साहिबाबाद में हत्या, बाइक सवारों ने घर से बुलाकर गोलियों से भूना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की लड़की की यूपी के साहिबाबाद में दो बाइक सवारों ने हत्या कर दी। युवकों ने युवती को घर से नीचे बुलाया और गोलियों से भून दिया। उस पर गोली चलाने वाले दोनों ही हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
लड़की का नाम रमा चतुर्वेदी बताया जा रहा है। घटना साहिबाबाद के राजेंदर नगर के सेक्टर 06 में हुई है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने लड़की को फोन कर नीचे बुलाया इसके बाद जब वह नीचे आई तो उन्होंने लड़की को गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लड़की को दो गोलियां लगी हैं। जानकारी के मुताबिक वह नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में लगी है। सूचना मिलते ही सीओ बॉर्डर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग वन साइडेड लव अफेयर का मामला होने की भी बात कर रहे थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मारी गई महिला रमा चतुर्वेदी की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वह रुद्रपुर की रहने वाली थी। 2015 में रमा के पति की मौत हो चुकी है। साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर में अपनी 5 वर्ष की बेटी के साथ रह रही थी। साथ ही नोएडा के कॉल सेन्टर में काम कर थी। पुलिस को रमा के घर से डायरी और सिगरेट और कुछ लेटर्स मिले हैं।