फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up belongs girl sold by uncle to uttarakhand brothers

यूपी की लड़की को हसीन सपने दिखाकर उत्तराखंड लाए, फिर 50 हजार रुपये में बेचा

Mon, 18 Sep 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Mon, 18 Sep 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
up belongs girl sold by uncle to uttarakhand brothers
demo pic

यूपी के गजरौला की एक युवती को दो सगे भाई हसीन सपने दिखाकर उत्तराखंड लाए। इसके बाद इन्होंने उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। जैसे तैसे जान बचाकर वह पुलिस के पास पहुंची तो मामला खुला...

विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी को सूचना मिली थी कि एक युवती को उत्तर प्रदेश के गजरौला से अगवा कर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सकौती में बेचा गया है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने सकौती निवासी संदीप के मकान पर छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस टीम युवती को कोतवाली ले आयी और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यूपी के गजरौला में अपने चाचा - चाची के साथ रह रही थी। उसके चाचा के परिचित आलम और इमरान का उनके घर आना जाना था। इन दोनों ने उसे बहला फुसलाकर कर सकौती निवासी संदीप के साथ शादी कराने के नाम पर 50000 रुपए में उसे बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचाई खुद की जान

up belongs girl sold by uncle to uttarakhand brothers
demo pic

इसके बाद आरोपी संदीप व उसके बड़े भाई ने उसे अपने मकान में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। उसने जैसे तैसे जान बचाकर भागने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 

प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में बकापुर निवासी सतीश की भूमिका बतौर बिचौलिया सामने आयी है। बरामद की गई युवती का मेडिकल कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी की ओर से आरोपियों इमरान, आलम, सतीश , संदीप व उसके बडे़ भाई के खिलाफ  मानव तस्करी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

इमरान व आलम कहां के रहने वाले हैं इस बाबत युवती कोई जानकारी नही दे पायी है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed