एक सिपाही के पीछे दौड़ रही दो राज्यों की पुलिस, नहीं आ रहा हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल शिवमूर्ति की गली में होटल सुनीता के एक कमरे के डबल बेड बॉक्स में मनीष का शव मिलने के मामले में कौशल राजपूत की पुलिस को तलाश है। होटल में दी गई आईडी, आधार कार्ड तथा होटल में की गई पूछताछ में कौशल के उस हत्याकांड में लिप्त होने का पता चला था।
हत्याकांड की जांच में हुए कई अहम खुलासे
इसके बाद की जांच पड़ताल में एक के बाद एक कई खुलासे होते चले गए। पता चला कि मनीष त्रिपाठी पुत्र प्रेम नारायण त्रिपाठी निवासी गांव गोहांड सरीला जिला हमीरपुर यूपी पर पिछले दिनों एक बालक को अगवा कर उसकी हत्या कर देने का आरोप था।
इस हत्याकांड में मनीष के साथ आईआरबी रामनगर नैनीताल में तैनात सिपाही कौशल राजपूत और बदरी प्रसाद के भी लिप्त होने का आरोप था। तब से अब तक यूपी, और उत्तराखंड पुलिस कौशल राजपूत की तलाश में जुटी है। लेकिन पुलिस जबतक उसके पीछे पहुंचती है तब तक वह आगे निकल जाता है।
एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि सिपाही की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। उसे जल्द ही धर लिया जाएगा।