{"_id":"287beadd88950211cdf3c84d0ea25aa6","slug":"undergarments-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की खास चीज चुराता है यह चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं की खास चीज चुराता है यह चोर
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र में महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराने वाले एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें,ऋषिकेश में रॉफ्टिंग करने गए तीनों, बहती मिली लाश
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि इस तरह की हरकत विकृत मानसिकता वाला ही करता है।
छत पर चढ़कर चुरा रहा था कपड़े
शुक्रवार सुबह बनखंडी क्षेत्र में बनखंडी महादेव मंदिर के पीछे वाली गली में एक मकान की छत से एक महिला के कपड़े चोरी कर रहे एक युवक को एक बच्चे ने देख लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ
बच्चे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। युवक जब तक भागने का प्रयास करता, लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।
साल भर से हो रहे हैं कपड़े चोरी
सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि सालभर से कपड़े चोरी हो रहे हैं। पुलिस ने युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया आरोपी शिवा निवासी बनखंडी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।