{"_id":"6c246e1aebf47ab569593d89a61b2988","slug":"two-people-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-पांवटा हाईवे पर कार ने बरपाया कहर, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून-पांवटा हाईवे पर कार ने बरपाया कहर, दो की मौत
अमर उजाला, विकासनगर, सेलाकुई
Updated Fri, 04 Oct 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून-पांवटा हाईवे पर बड़ा रामपुर के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार ने जमकर कहर बरपाया। कार ने आगे चल रही दो बाइक और एक साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने हाईवे जाम करने के साथ ही सहसपुर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौक पर ही मौत
मौके पर पहुंचे एसडीएम एके पांडेय और सीओ एसपी सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंनोवा कार हरबर्टपुर से देहरादून जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे कार ने सामने से आ रही बुलेरो को बचाने के चक्कर में पहले आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मारी, उसके बाद एक साईकिल पर सवार दो लोगों को भी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गौतम (21) पुत्र सियानंद निवासी छरबा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरे युवक विजेंद्र (35) पुत्र बालगोविंद निवासी छरबा ने दून अस्पताल में दम तोड़।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
दूसरी बाइक में सवार इमरान पुत्र इरफान और खालिद पुत्र बाबूअली हाल निवासी बड़ा रामपुर मूल निवासी सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं साईकिल सवार जहांगीर अली और हरि किशोर हाल निवासी रामपुर मूल निवासी सहारनपुर भी घायल हुए हैं। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार सीज कर दी है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।