फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two people arrested with fake currency

40 हजार के नकली नोटों संग दो गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with fake currency

देहरादून पुलिस ने 40 हजार के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से 40 हजार के नकली नोट बरामद किए है।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने पकड़ा
शनिवार को आरोपी इरशाद पुत्र मुशर्रफ हसन निवासी महलपुरा, लक्ष्मीपुर, मुरादाबाद और अमित कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुल्तानपुर, दिल्ली नकली नोटों के साथ देहरादून आ रहे थे। सूचना पाकर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को रेस्ट कैंप कोतवाली क्षेत्र में पकड़ लिया।


असली नोटों के बदले नकली नोट
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथ 50 हजार के नकली नोट लाए थे। जिसमें से दस हजार रुपए उन्होंने रास्ते में खर्च कर दिए। इरशाद अपने साथ 500 के 50 नोट व अमित 500 रूपए के तीस नकली नोट लाए थे। दोनों ने बताया कि लखीमपुर खीरी का रहने वाले यासीन ने उन्हें असली नोटों के बदले नकली नोट दिए थे।
विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed