{"_id":"573346fb4f1c1b8039919893","slug":"two-men-arrested-in-drugs-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से स्मैक लाते धरे गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर से स्मैक लाते धरे गए दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 May 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने सहारनपुर से स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब 12 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के साथ मोटर साइकिल को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोहब्बेवाला के पास बाइक पर जा रहे अफाक उफार मुनीर निवासी नौजल थाना नागल (सहारनपुर हाल निवासी माजरा पटेलनगर) और इमरान निवासी छुटमलपुर (सहारनपुर) को 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
पैसों के लिए चुनी जुर्म की राह
एसओ नरेश राठौड ने बताया कि पकड़े गए युवक बेरोजगार है, जो धन कमाने के लिए लालच में नशे की तस्करी में लग गए। सहारनपुर के छुटमलपुर से स्मैक आदि लाकर दून में लाकर बेचते थे। पूछताछ में कुछ अन्य तस्करों के नाम आए है, जिनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
उधर पटेलनगर पुलिस ने आरिफ निवासी लोहिया नगर को 125 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सहारनपुर के बेहट और मिर्जापुर से चरस लाकर निरंजनपुर मंडी में मजदूरों को बेचता था। इसके अलावा सचिन निवासी डालीपुर शराब के 134 पव्वों के साथ पकड़ा गया है।