चाकू से गोदकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट, अकेले दिया अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले (शास्त्रीनगर) में शनिवार देर रात को एक युवक ने तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू से वार से घायल हुए युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक युवक को बंगाली अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार कड़च्छ मोहल्ला निवासी पंकज (20) पुत्र नरतू, कार्तिक (20) और बंटी उर्फ रोहित (24) पुत्र नरेश शनिवार रात को करीब साढ़े दस बजे रेलवे फाटक से सड़क की तरफ जा रहे थे।
शास्त्रीनगर के पास गली में खड़े एक युवक ने इन तीनों पर चाकू से हमला बोल दिया। बंटी को चाकू लगने के बाद भी वह भागने में सफल रहा। उसने वापस आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े पंकज और कार्तिक को अस्पताल पहुंचाया।
दो युवकों की हत्या से इलाके में हड़कंप
अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के दो युवकों के हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। एक साथ दो युवकों की हत्या से पुलिस में भी हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि क्षेत्र के ही एक युवक से इनका विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही चाकू से हमला किया होगा।
एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। घायल बंटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना वाले इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।