{"_id":"56f2b18a4f1c1bcc4ef14d24","slug":"two-man-arrested-with-beaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ किलो गोमांस के साथ धरे गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साठ किलो गोमांस के साथ धरे गए दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
Updated Thu, 24 Mar 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में डाकपत्थर पुलिस ने साठ किलो मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे चौकी प्रभारी प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ बाड़वाला पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक को रुकवाया, जिस पर बोरी लदी थी।
विज्ञापन
लैब भेजे जाएंगे सैंपल
पुलिस के इशारा करने पर युवकों ने बाइक दौड़ा ली। पुलिस ने पीछा कर उनको दबोच लिया। उनके पास से साठ किलो मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई, तो गोमांस निकला।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र मोहम्मद हफीज निवासी कालसी गेट और मोहम्मद फरीद पुत्र प्रमोद अली निवासी खेड़ी शिकोहपुर भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गोमांस के सैंपल जांच को मथुरा स्थित लैबोरेटरी भेजे जाएंगे। प्रथम दृष्टया गोमांस की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।