{"_id":"577641d44f1c1bd24979a871","slug":"two-dead-body-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में मिले दो शव, पुलिस विभाग में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में मिले दो शव, पुलिस विभाग में हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jul 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
two dead body find in dehradun
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े दो शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। राजधानी में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में महिला का शव मिला है। वहीं जीएमएस रोड पर एक युवक का शव मिलने की खबर है।
विज्ञापन
विगत 28 जून से गायब महिला का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। मृतका के पति ने शव की पहचान की और मृतका का नाम सुनीता बताया। मृतका रेसकोर्स की निवासी है।
विज्ञापन
हालांकि अन्य परिजनों ने महिला के सुनीता होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिस महिला का शव मिला है उसकी शक्त सुनीता से मिलती है, लेकिन वह सुनीता नहीं है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।
विज्ञापन
वहीं दून की जीएसएस रोड पर एक युवक गिरा पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 द्वारा उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया किया उक्त युवक किसी महिला के साथ स्कूटी पर जा रहा था और गिर गया। महिला उसे छोड़कर मौके से फरार हो गई। हालांकि अन्य परिजनों ने महिला के सुनीता होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिस महिला का शव मिला है उसकी शक्त सुनीता से मिलती है, लेकिन वह सुनीता नहीं है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।
वहीं दून की जीएसएस रोड पर एक युवक गिरा पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 द्वारा उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया किया उक्त युवक किसी महिला के साथ स्कूटी पर जा रहा था और गिर गया। महिला उसे छोड़कर मौके से फरार हो गई।