फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boys arrested during International English Language Test in uttarakhand

लालच ने बीटेक और एमटेक के छात्रों को पहुंचाया जेल, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

Sat, 27 May 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
two boys arrested during International English Language Test in uttarakhand

विदेश भेजने के लिए हर सप्ताह होने वाले इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट में असल अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते हुए नौ युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक बीटेक और एमटेक के छात्र बताए गए हैं, जो लालच में फंसकर जेल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


नेहरू कालोनी के एक होटल में हर सप्ताह विदेश भेजने के लिए इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट होता है। बृहस्पतिवार को परीक्षा में सत्यापन के दौरान यह जालसाजी सामने आई। केयर आफ प्लेनेट एजूकेशन एग्जाम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक मनोज सिंह निवासी, 40 सेक्टर, दिल्ली की शिकायत पर मौके पर पहुंची नेहरू कालोनी पुलिस ने आरोपियों शुभांकर निवासी गोल मार्केट मेरठ
विज्ञापन


आदित्य सिंह निवासी इलाहाबाद, कैलाश भारती निवासी सीईएल कालोनी गाजियाबाद, फ रीद अहमद निवासी कैनाल रोड देहरादून, गुरजीत सिंह निवासी टर्नर रोड दून, मनप्रीत  निवासी कैनाल रोड  गणपति अपार्टमेंट देहरादून, सतनाम सिंह  निवासी पटेरी पोस्ट ऑफि स किच्छा ऊधमसिंह नगर, गुरु प्रताप सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, जसकरण निवासी दिनेश पुर ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि टेनी निवासी दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर फरार हो गया। जसकरन और टेनी चचेरे भाई बताए गए हैं। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि इनके खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। परीक्षा कराने वाली संस्था का विदेश की कई कंपनियों से अनुबंध है, जो संबंधित अभ्यर्थियों को वीजा उपलब्ध कराने से पहले यह परीक्षा कराती है। 


20 हजार के लालच में फंसे
पकड़े गए नौजवान बीटेक और एमटेक कर चुके है। परीक्षा देने के बदले उन्हें बीस हजार रुपये का भुगतान होना था। कुछ ने एडवांस के तौर आधी रकम प्राप्त कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed