फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with 1000 and 500 rupees old note 

NRI से बदलने जा रहे थे 80 लाख के पुराने नोट, ऐसे हुआ खुलास

Fri, 28 Jul 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 1000 and 500 rupees old note 
money

बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के तकरीबन 80 लाख रुपए एक एनआरआई को बदलने जा लोगों का प्लान पुल‌िस ने इस तरह फेल कर द‌िया। 

विज्ञापन


पुलिस ने 79 लाख 45 हजार रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों किसी एनआरआई से ये नोट बदलवाने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांसफोडान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में पुरानी करेंसी कमीशन पर एनआरआई के माध्यम से बदलवाने का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंत पार्क में छापा मारा तो वहां बेंच पर ग्राम गिरधई थाना आईटीआई निवासी जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र जोरा सिंह और मालवा फार्म जसपुर खुर्द थाना आईटीआई निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरमीत सिंह बैठे थे। 

पौने तीन करोड़ की मिली थी सूचना

Two arrested with 1000 and 500 rupees old note 

पुलिस ने उनके थैलों की जांच की तो जसविंदर के पास से 54 लाख और परमजीत सिंह के पास 25 लाख 45 हजार के पुराने नोट बरामद हुए। चौकी प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोटबंदी के दौरान उन्होंने कमीशन पर लोगों के नोट बदलवाए थे, लेकिन यह रकम बदलने से बच गई थी। एक एनआरआई ने बदलने के लिए पंत पार्क बुलाया था, लेकिन उनके आने से पहले पुलिस आ गई। 

सूत्रों ने बताया कि गिरोह बाजपुर के किसी एनआरआई से नोट बदलवाने के प्रयास में था। इस गिरोह में तीन लोग थे। जिनके पास लगभग पौने तीन करोड़ की पुरानी करेंसी थी। दो लोग 79 लाख 45 हजार रुपये लेकर पंत पार्क पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

एक जिसके पास पौने दो करोड़ रुपये थे, उसके पहुंचने में कुछ देर हो गई। तब तक पुलिस उसके दोनों साथियों को पकड़ चुकी थी। करेंसी तस्करों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा, एसएसआई वीरेंद्र रमोला, एसआई जसविदंर सिंह, सिपाही कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह (एसओजी), कैलाश तोमक्याल, गिरीश कांड पाल थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed