फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   training to boys become girls.

खुलासाः लड़कों को बनाते थे लड़की, किन्नर देता था ट्रेनिंग

Fri, 10 Oct 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 10 Oct 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
training to boys become girls.

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे किशोर के मामले में जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनसे पुलिस अधिकारी भौचक्के रह गए हैं। यह पूरा मामला किशोरों को फर्जी किन्नर बनाकर उनसे पैसा मंगवाने का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस गोरखधंधे के तार एक ओर जहां पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) और मेरठ से जुड़े बताए गए हैं, वहीं ज्वालापुर में भी कुछ स्थानों पर छापे मारने का दावा पुलिस कर रही है। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोर को हरिद्वार स्थित किशोर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो कोर्ट में किशोर ने बताया कि ज्वालापुर स्थित जिस कमरे में उसे रखा गया था, वहां एक किन्नर लड़कियों जैसे व्यवहार करने की ट्रेनिंग देता था। यह किन्नर कहीं बाहर से आता था। जिस कमरे में उसे रखा गया था वहां छह-सात बच्चे और भी थे। पीड़ित ने बताया कि करीब छह-सात लोग इस मामले में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी प्रहलाद नारायण ने बताया कि कोर्ट में किशोर ने बताया कि मंगलवार रात को चांद और उसके साथी उसका अपहरण कर रहे थे। इससे पहले भी सात दिनों तक उन्होंने ज्वालापुर स्थित एक कमरे में उसे रखा था। आरोपियों द्वारा गलत काम किए जाने की बात पीड़ित ने खुलकर नहीं कही है।

गिरोह को दबोचने की तैयारी में पुलिस

training to boys become girls.

एएसपी का कहना है कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को शामिल किया है। इस पूरे मामले में जितने भी लोग शामिल हैं उन्हें शिकंजे में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी चांद को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में ज्वालापुर में भी दबिश दी गई लेकिन वहां से अभी कोई हाथ नहीं लगा।

रामपुर के एक व्यक्ति पर है नजर
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीड़ित किशोर ने इस मामले में रामपुर के एक व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही जांच के दौरान इस व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए बुलाकर उस पर शिकंजा कस सकती है।

आरोपी चालक हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में कार चालक को भी हिरासत में लिया है। यह कार चालक दो दिन पूर्व किशोर का अपहरण करने के दौरान भी मौके पर था। इसी कार में चांद आया था।

चांद को रिमांड पर लेने की तैयारी
गंगनहर पुलिस इस मामले में आरोपी चांद को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। किशोर के कोर्ट में बयान कराने के बाद पुलिस शुक्रवार को जेल में जाकर चांद से पूछताछ भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed