{"_id":"abd9fc7c6e4694be6e7f8acda4c55669","slug":"towel-dance-brought-the-young-man-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तौलिया डांस' ने युवक को पहुंचाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'तौलिया डांस' ने युवक को पहुंचाया जेल
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एक किशोरी के सामने अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खड़खड़ी चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे बारह वर्षीय किशोरी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला संदीप शर्मा स्नान करने के बाद तौलिया लपेट कर बाहर आया और तौलिया खोल कर उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा।
पढ़ें, इन शातिर बदमाशों ने किया पुलिस की नाक में दम
विज्ञापन
इसे देख किशोरी रोने लगी और उसने तुरंत अपने माता-पिता को बताया। किशोरी के पिता युवक की हरकतों पर आग बबूला हो गए और उसके पास पहुंचे। लेकिन, युवक ने किशोरी के पिता के विरोध के दरकिनार कर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद पूरी बस्ती एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। खड़खड़ी में इससे पहले भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की घटना पेश आ चुकी है। कुछ दिन पहले एक नेपाली युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...