{"_id":"4f6ada6abc7bddf0a1223d0e883baffa","slug":"three-people-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की सड़क बनी काल, तीन लोगों ने गवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी की सड़क बनी काल, तीन लोगों ने गवाई जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को राजधानी देहरादून की सड़क काल बन गई। अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान गई। मसूरी से आ रही एक तेज स्पीड कार ने गुरुवार की रात एक स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे रेस्टोरेंट मालिक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
विज्ञापन
दो घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय दुकानदारों ने राजपुर रोड पर शाम ढलते ही शराबियों का कब्जा होने के विरोध में बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सड़क पर तेजी से तीन बार घूमी कार
कार ने टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद कार सड़क पर तेजी से तीन बार घूमी। जिससे एक्टिवा करीब 15 मीटर दूर खड़ी जाइलो कार से टकरा गई।
इससे मून लाइट रेस्टोरेंट जाखन के मालिक कमल सिंह नेगी (56) निवासी हाथीबड़कला की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (50) और भाई बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।
पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड
टक्कर मारने के बाद कार चालक हरप्रीत, पुत्र अजीत निवासी विजय पार्क ने भागने की कोशिश की। लोगों ने उसे दून विहार चौराहे पर पकड़कर धुन दिया। इसके साथ ही कार पर भी पत्थरबाजी कर दी।
किसी ने इस बीच 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एसएसपी केवल खुराना, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। हरप्रीत एमबीए का छात्र बताया जा रहा है।
पुलिस ने किसी तरह भीड़ के कब्जे से हरप्रीत को छुड़ाकर राजपुर थाने पहुंचाया। देर रात तक पुलिस की पूछताछ जारी थी। पुलिस ने बताया कि हरप्रीत नशे में होने की वजह से पूरा परिचय नहीं दे पा रहा है।
हेलमेट के बावजूद गई जान
उधर, नंदा की चौकी के समीप पौंधा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। छात्र का हेलमेट काफी दूर छिटका हुआ मिला। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया है।
मूल रूप से भागीरथीपुरम, बागेश्वर निवासी योगेश जोशी (18) पुत्र संजय जोशी श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोनोलॉजी मझौन पौंधा में 2012 से मैकेनिकल का कोर्स कर रहा था।
पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद
गुरुवार रात दस बजे करीब बाजार से पौंधा के लिए लौटते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहां से निकल रहे राहगीरों ने 108 की मदद से छात्र को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसे लेकर दून अस्पताल में हंगामा भी हुआ।
टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, मौत
वहीं, सहसपुर में एक टाटा मैजिक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची है। मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी महिला बिल्किस (56) मजदूरी कर घर लौट रही थी।
उसे लोगों ने दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसे लेकर लोगों ने मैजिक चालक रवि को भी पकड़ लिया। रवि के अनुसार मैजिक को कोई और चला रहा था।
इसे लेकर दून अस्पताल में दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। रवि की पिटाई कर दी। देर रात सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची थी। देर रात तक हंगामा जारी था।