फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three arrested to do fraud in the name of job.

सरकारी कंपनी में नौकरी के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
three arrested to do fraud in the name of job.
ओएनजीसी में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी - फोटो : अमरउजाला

ओएनजीसी में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ओएनजीसी में आपरेटर है। आरोपी कई बेरोजगारों से लाखों की रकम ऐंठ चुके हैं। आपरेटर बाकायदा घर जाकर उनका सत्यापन करता रहा था, इसलिए किसी को उन पर शक नहीं हुआ।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि ठाकुरपुर निवासी सुमित शाही ने कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओएनजीसी में नौकरी का झांसा देकर ज्योति आहूजा, उसके पति धीरज आहूजा और आपरेटर ललित कोहली ने ढाई लाख रुपयेठग लिए थे। आरोप है कि ओएनजीसी का फर्जी नियुक्ति पत्र व प्रवेश पत्र आदि बनाकर भी दे दिए।
विज्ञापन


पहले भी की थी ठगी
विवेचना के दौरान पता चला कि दो साल पहले भी आरोपियों ने अमरजीत, करमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि से भी ओएनजीसी में नौकरी के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए थे। उन्हें भी फर्जी नियुक्ति पत्र व ओएनजीसी आईकार्ड उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों के संकलन के बाद ज्योति आहूजा, उसके पति धीरज आहूजा और आपरेटर ललित कोहली को शुक्रवार को  गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उधर दो साल पहले ज्योति आहूजा की ठगी का शिकार हुए रणदीप सिंह वालिया ने पुलिस से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed