हरिद्वार समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र स्थित रेलवे गेट के पास गश्ती जांच टीम को मिले पत्र में 26 जनवरी को रुड़की, हरिद्वार, ज्वालापुर, एक्कड़, पथरी, और लक्सर रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। इककी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। एसएसपी ने सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। रेलवे की ओर से भी सुरक्षा बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं।
ढंढेरा के रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजपाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार की रात शाहनूर और सुनील कुमार नामक दो कर्मचारी करीब 11 बजे लंढौरा की ओर पेट्रोलिंग पर गए थे।
जब दोनों नगला इमरती में गेट नंबर 510 पर पहुंचे तो उन्हें बेंच पर एक लिफाफा रखा मिला। जब उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो दंग रह गए। उसमें कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
एसएसपी ने दिए स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
दोनों कर्मचारियों ने पत्र लाकर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल मुरादाबाद स्थिति मंडल कार्यालय, कंट्रोल रूम तथा अन्य उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
साथ ही नगर नियंत्रण कक्ष में भी सूचना देकर पुलिस अधिकारियों को बताया। पत्र लिखने वालों के नाम शाहिद हाफिज कालिया और जाहिद कुरैशी बताए गए हैं। पत्र में किसी संगठन का नाम नहीं लिखा गया है लेकिन इस प्रकरण को आतंकी संगठनों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों के साथ भी इस बारे में बात की जा रही है। सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि रेलगाड़ियों के साथ ही स्टेशनों पर भी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।