फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thieves arrested by doon police

लाखों का माल चुराने वाली चोर 'कंपनी' पहुंची जेल

Mon, 26 May 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
thieves arrested by doon police

चकराता रोड पर कैपरी ट्रेड सेंटर के एक कंप्यूटर शोरूम का शटर काटकर लाखों रुपयों के लैपटॉप व नगदी साफ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने कई दिनों की मशक्कत के बाद दबोच लिया।

विज्ञापन


गैंग से चोरी का माल किया बरामद

कुख्यात गैंग ने गाजियाबाद, हरिद्वार, हल्द्वानी, नोएडा, बुलंदशहर समेत उत्तरप्रदेश के कई जनपदों में बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंग से चोरी का काफी माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इस गिरोह ने सात मई को तड़के महेंद्र राजपूत के शोरूम का शटर काटकर 10 लाख रुपए की नकदी, 150 लैपटॉप समेत करीब 50 लाख का माल चुरा लिया था।

लोकसभा चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी चौकसी के बावजूद हुई इस चोरी से पुलिस में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम को भी मामले के खुलासे में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शोरूम के आसपास जितने भी सीसी कैमरे थे, सभी को चेक किया। जांच में सामने आया कि चोर काली रंग की सफारी लेकर आए थे और चोरी से पहले उन्होंने शोरूम के आसपास कई चक्कर लगाए।

सीसी फुटेज से मिला गैंग का सुरागगैंग का एक सदस्य चोरी से एक दिन पहले रेकी के लिए शोरूम आया था और एक वेबकॉम खरीदा था। सीसी फुटेज से तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को गिरोह का एक सिरा मिल गया।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गैंग के कुछ सदस्यों को हरिद्वार के भगवानपुर से उस समय गिरफ्तार किया जब वे काली सफारी और सेंट्रो कार में माल भरकर राज्य का सीमा पार कराने का प्रयास कर रहे थे।

इनकी पहचान फिरोज मलिक पुत्र राशिद मलिक जीडी कालोनी, मयूर विहार, दिल्ली, याकूब पुत्र नूरदीन निवासी गुराना, बागपत, राजू ठाकुर पुत्र विष्णु ठाकुर निवासी अकौड़ा, बदांयू, राकेश कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी अशोक नगर, दिल्ली, अशोक सरकार पुत्र नरेश सरकार निवासी हस्तिनापुर, सुनील पुत्र चंद्रपाल निवासी बुलंदशहर, अर्जुन बाला पुत्र प्रदीप बाला निवासी हस्तिनापुर, आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी नई बस्ती दिल्ली रोड, बागपत के रूप में हुई।

फिरोज गिरोह का मास्टरमाइंड

अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया पुलिस टीम जल्द ही चोरी का बाकी माल भी बरामद कर लेगी। उन्होंने बताया अति गिरोह आधुनिक कटर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

चोरी का सामान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गांवों में सस्ते दामों पर बेचा जाता था। गैंग ने कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में भी एक शोरूम में चोरी की थी। उसका भी सामान बरामद हुआ है।

गिरोह से बरामद सफारी और सेंट्रो कार भी चोरी की है। उन्होंने बताया गिरोह का मास्टर माइंड फिरोज कुछ साल पूर्व हल्द्वानी में एक शोरूम में चोरी करने के बाद पकड़ा गया था और आठ माह तक जेल में रहा।


बाकि सदस्य नए हैं और उनका अभी क्राइम रिकार्ड नहीं मिला है।

बरामद सामान

सफारी कार
सेंट्रो कार
52 लेपटाप
एक टीएफटी मानीटर
दो एलसीडी मानीटर
06 डीवीडी प्लेयर
06 इनवर्टर
11 छोटी बैटरियां
एक लाख नब्बे हजार रुपए
दो बड़े कटर
दो लोहे की रॉड

इनामों की बरसात
अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

डीआईजी अमित सिन्हा ने पांच हजार, उत्तराखंड आईटी एसोसिएशन ने पचास हजार रुपए देने की घोषणा की है। बाकी सामान बरामद होने पर एसोसिएशन 50 हजार रुपए बतौर इनाम और देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed