{"_id":"67905c254f4b8c08542ec59a059e4f95","slug":"thief-took-jewelry-stored-for-daughter-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए रखे गहने उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के लिए रखे गहने उड़ा ले गए चोर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
वनकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे गहने और नकदी उड़ा ली। वनकर्मी ने ये गहने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
वन विभाग ऋषिकेश में तैनात अशोक कुमार बलूनी का घर बद्रीश कालोनी में है। यहां उनकी बेटी और पत्नी रहते हैं। शनिवार दोपहर बलूनी की पत्नी अस्पताल में भर्ती किसी परिचित का हाल जानने गई थी। शाम को लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
खाली प्लाट से मकान के अहाते में घुसे
कमरे में रखी आलमारी का ताला भी टूटा था। उसमें रखे एक लाख रुपये और गहने गायब थे। नेहरू कालोनी पुलिस ने छानबीन की, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
मकान के समीप ही एक खाली प्लॉट है। आशंका है कि चोर मेन गेट पर ताला लगा देखकर इस खाली प्लाट से मकान के अहाते में घुसे होंगे।