फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief stolen the house

मियां-बीबी थे बाहर, घर में घुस गए चोर

Sat, 22 Feb 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, डोईवाला
अमर उजाला, डोईवाला Updated Sat, 22 Feb 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
thief stolen the house

डोईवाला में बंद आवास में सेंध लगाकर चोर लाखों का माल ले उड़े। वारदात के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली के समीप मिस्सरवाला टोंगिया में सुधीर शर्मा का आवास है, जो कुछ दिनों से बीमार मां को देखने मुंबई गए हुए हैं और पत्नी बीना किसी काम से मेरठ गई हुई हैं। बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देख फोन से गृहस्वामिनी को सूचित किया।
विज्ञापन


गहने और नकदी गायब
शुक्रवार सुबह घर पहुंची गृहस्वामिनी ने कमरे में सामान अस्तव्यस्त पाया और आलमारी का लॉक टूटा मिला। उन्होंने बताया कि चोर कीमती आभूषण और 50 हजार की नकदी ले गए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौका मुआयना कर चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व प्रधान राजेश गुरूंग और युंका नेता विक्रम सिंह नेगी ने पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अफीम के साथ दो धरे
डोईवाला में ही पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त दो लोगों को दबोचा है। उनके पास से 20 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


लालतप्पड क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्धावस्था में घूम रहे दो लोगों को दबोचा। उनके पास 10, 10 ग्राम अफीम मिली। उनकी पहचान पवन सिंह निवासी कांहरवाला और किशन जोशी  निवासी जीवनवाला के रूप में कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed