दिनदहाड़े चोरों की दबंगई, 10 सरकारी अधिकारियों के आवास पर लगायी सेंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शनिवार को पांच अधिकारियों के आवास के ताले तोड़ दिए। ताले तोड़ने की घटना दिनदहाड़े हुई है। हालांकि पुलिस दो दिन पहले हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए रात भर सर्च आपरेशन में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान अब तक सामान चोरी होने की कोई सूचना नहीं है। इससे दो दिन पहले चोरों ने शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों के आवास पर ताले तोड़े थे।
जानकारी के अनुसार चोरों ने शनिवार 12 से एक बजे के बीच में टाइप 3 के सरकारी क्वार्टरों में रह रहे अपर आयुक्त ग्राम विकास, उपायुक्त, आयुर्वेदिक डॉक्टर, एसडीएम थैलीसैंण और सहायक रेडियो अधिकारी के आवास के ताले तोड़ दिए। जिस समय ताले तोड़े गए, उस समय कोई भी अधिकारी या उनके पारिवारिक सदस्य घर पर नहीं थे। चोरों ने एक ही समय में पांच घरों के ताले तोड़ डाले।
ताले टूटने की घटनाओं से अधिकारियों में खौफ
ताले टूटने की घटनाओं से अधिकारियों में खौफ
दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ताले तोड़ने की घटनाओं के बाद अधिकारियों में भी खौफ है। मंडल मुख्यालय होने के चलते यहां पर कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी बाहरी ब्लॉकों में है, लेकिन उन्होंने सरकारी आवास पौड़ी में अलाट किया हुआ है। ड्यूटी पर रहने के चलते आवास दिन भर खाली रहते हैं। ऐसे में कभी भी यहां ताले टूट सकते हैं। वहीं कई अधिकारी ऐसे हैं, जोकि सुबह ड्यूटी जाते समय आवास को ताला लगाकर जाते हैं और शाम को घर पहुंचते हैं।
एक संदिग्ध की हुई पहचान
थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर केएस भट्ट ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है। हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ताले टूटने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। इसके अलावा सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी चोरों की तलाश में जुटे हुए हैं।