फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief enter in bank.

...और जब बैंक लूटने पहुंच गया एक अनाड़ी चोर

Mon, 15 Dec 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Dec 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
thief enter in bank.

राजधानी देहरादून के एक बैंक में चोरी करने घुसे चोर का हाथ गलती से इमरजेंसी अलार्म पर पड़ गया। अलार्म के बजते ही हक्का-बक्का चोर उसी रोशनदान से भाग निकला, जहां से भीतर आया था।

विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो मालूम हुआ कि बैंक में घुसने से पहले चोर ने बाहर लगा एटीएम काटने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। सहस्त्रधारा रोड पर गुजराड़ा गांव में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात बैंक का सायरन बजा तो गार्ड दौड़ते हुए भीतर घुसे। लाइट खोली गई तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। हालांकि, स्ट्रांग रूम सुरक्षित था। पुलिस को बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक नकाबपोश बैंक के भीतर दाखिल होता दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच हुई तो पता चला कि यह नकाबपोश पहले बैंक के बाहर एटीएम में घुसा और गैस कटर से इसे काटने की कोशिश की। काफी देर तक मेहनत के बाद भी एटीएम नहीं कटा तो वह बैंक के पीछे एक रोशनदान की ग्रिल काटकर भीतर घुस गया।

अंधेरे की वजह से खुली पोल

thief enter in bank.

चोर स्ट्रांग रूम की चाबी तलाशने के लिए उसने आलमारियों, मेजों के कई दराज खोल डाले। इस बीच अंधेरे की वजह से उसे दिक्कत हुई तो चोर लाइट खोलने के लिए स्विच बोर्ड तलाशने लगा। दीवार पर हाथ फेरते ही उसे बोर्ड महसूस हुआ तो उसने स्विच दबा दिया। स्विच दबाते ही अलार्म बज उठा।

अलार्म की आवाज सुन चोर के होश उड़ गए। वह रोशनदान से बाहर भाग निकला। एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया कि चोर एक से अधिक भी हो सकते हैं।

क्या कर रहे थे गार्ड
बैंक में गार्ड तैनात हैं, लेकिन एक चोर पहले एटीएम काटने की कोशिश करे और फिर बैंक के भीतर घुस जाए तो भी गार्ड को पता न चलना बड़े सवाल खड़े करता है। बैंक के स्ट्रांग रूम में लाखों रुपये होते हैं। अगर चोर का हाथ अलार्म पर न पड़ता तो यहां बड़ी चोरी से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed