फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief did his work so cleverly

सोते रहे चौकीदार, चोर लूट ले गए सामान

Tue, 31 Dec 2013 07:49 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 31 Dec 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
thief did his work so cleverly

काशीपुर से लेकर रुड़की तक बिजली लाइन के टावर बना रही कंपनी के स्टोर की दीवार तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। करीब 16 टन से अधिक इस माल को चोर किसी वाहन में भरकर ले गए।

विज्ञापन


पढ़ें,सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि स्टोर परिसर में मौजूद गनमैन और सात चौकीदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह पता चला तो हड़कंप मच गया।

गनमैन भी था तैनात
बसेड़ी रोड़ इस स्थित इस स्टोर में गनमैन के अलावा सात चौकीदार भी तैनात हैं। सोमवार की रात को बारिश के बाद हुई ठंड में ये सभी सो गए। इसी बीच दीवार तोड़कर चोर स्टोर में घुस गए और ताले तोड़कर 16 टन से अधिक माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत

इस दौरान सामान वाहन में भरने के दौरान हुई आवाज से भी चौकीदारों की आंखें नहीं खुली। मंगलवार की सुबह चौकीदारों की आंख खुली तो चोरी  का पता लगा।

पढ़ें,बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें

सूचना मिलते ही सीओ लक्सर पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। स्टोर कीपर वसीम अहमद की तरफ से थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

खेत में मिला सात टन माल
पुलिस कांबिग के दौरान स्टोर से चुराया गया करीब सात टन माल खेत में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि यह सामान वाहन में नहीं आ सका होगा इस कारण चोर उसे ईंख के खेत में छिपाकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed