{"_id":"d1df37ff9312e2914809268668434872","slug":"thief-caught-by-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की वजह से चोर पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी आंख की वजह से चोर पुलिस की गिरफ्त में
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Dec 2013 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई की दुकान के बाहर से ईंट की चोरी तीसरी आंख ने पकड़ ली। सप्लायर ने एक होमगार्ड की मदद से लोडर में ईंट भरकर ले जा रहे एक युवक का रंगेहाथ धरदबोचा। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा
संयुक्त यात्रा बस अड्डे और चंद्रभागा पुल को जोड़ने वाले लिंक रोड के किनारे सुधीर अग्रवाल की बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई की दुकान है। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचकर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दंग रह गए।
विज्ञापन
पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
विज्ञापन
फुटेज में देखने पर पता चला कि एक युवक दुकान के बाहर रखी ईंटें लोडर में डाल रहा है। सप्लायर ने मामले की जानकारी चंद्रभागापुल पर तैनात होमगार्ड सुखपाल सिंह को दी और छानबीन में जुट गए। इसी बीच एक लोडर कुम्हारबाड़ा की ओर जाता नजर आया। संदेह होने पर सप्लायर ने होमगार्ड की सहायता से उसे दबोच लिया।
कबूला जुर्म
चालक के सकपकाने पर वह उसे लोडर समेत कोतवाली ले आए। जहां पूछताछ में उसने ईंट चोरी करने का जुर्म कबूला। पुलिस ने उसकी पहचान अमर सिंह निवासी कुम्हारबाड़ा के रूप में कराई है। सप्लायर ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।