{"_id":"01af1904084e65f150e68fc77de8b988","slug":"thief-arrested-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर दिनदहाड़े घर में घुस गया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर दिनदहाड़े घर में घुस गया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के रामनगर में दिनदहाड़े कारोबारी के घर चोरी के इरादे से घुसे व्यक्ति को परिजनों ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोर नशे में था, पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार वह अपना नाम बदल रहा था।
विज्ञापन
पकड़कर हुई धुनाई
रामनगर के पॉश इलाके में कारोबारी सुरजीत सिंह चंदोक का आवास है। कारोबारी का सिविल लाइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। रविवार दोपहर के समय एक चोर उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन
कारोबारी के मुताबिक, चोर घर के अंदर से जैसे ही सामान उठाने लगा इसी बीच उनके परिजनों ने उसे देख लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े। इसके बाद चोर को घेरकर पकड़ लिया गया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने चोर की धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के हवाले
कारोबारी के मुताबिक, तीन दिन पूर्व भी उनके यहां से एक सिलेंडर और बैटरी चोरी हुई थी। इस आरोपी को उस दिन भी घर के आसपास देखा गया था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह कभी अपना नाम विनोद तो कभी राजेश बता रहा था।
पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जनकपुरी थाना क्षेत्र सहारनपुर के एक गांव का निवासी है। पुलिस आरोपी के नशा उतरने का इंतजार कर रही थी।