फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief arrested in dehradun.

सांसियों के चोर गिरोह का पर्दाफाश, नौ चोर गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
thief arrested in dehradun.

देहरादून में लगातार वैडिंग प्वाइंट व होटलों में शादी समारोह के दौरान हो रही चोरियों के पीछे सांसियों के गिरोह होने का खुलासा पुलिस ने किया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सांसी गिरोह में शामिल महिला व तीन बाल अपचारी समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के मोबाइल व कुछ जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम मुखबिर के सूचना के आधार पर क्लेमेंटाउन थाने की पुलिस ने चन्द्रबनी चौक सहारनपुर से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह का मास्टर माइंड विक्की है। पुलिस के अनुसार विक्की चोरी करने की पूरी योजना बनाता था और चोरी के बाद समानों का बंटवारा भी यही करता था। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि इनके गिरोह में 35 से ज्यादा लोग शामिल हैं। यह लोग चलते फिरते मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

पुलिस को शक है कि इनके गिरोह के कुछ और लोग देहरादून में हो सकते हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की पहचान सरगना विक्की सिंह, गौतम सिंह, चेतन, रूपेश, गोविंद सिंह, सावित्री सहित तीन बाल अपचारी के रूप में हुई है।

यह सभी आरोपी ग्राम कड़िया थाना पचौर तहसील पचौर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पास से एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी कंगन, एक हार, एक नथ, एक मांग टिका सभी पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु व 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस कुछ आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी के शेष माल की बरामदी करेगी।

इन चोरियों का हुआ खुलासा
31 जनवरी 2015 को बन्नू स्कूल में, 18 अक्टूबर 2015 को सूर्या फार्म हाउस और 21 अक्टूबर 2015 को होटल वायसराय में। इन तीनों जगह पर शादी समारोह के दौरान चोरों ने नगद सहित लाखों की जेवरात चोरी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को गिरफ्तार किया।   


पुलिस टीम
क्लेमेंटाउन थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, आईएसबीटी चौकी इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल संजय मल्होत्रा, कांस्टेबल अरशद, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल पंकज कुमार, महिला कांस्टेबल राखी रावत शामिल रहे।

वृद्घ दंपति के हमलावर सांसी गिरोह के तो नहीं
लक्ष्मण चौक के केशव रोड निवासी बुजुर्ग कारोबारी महेंद्र सिंह मठारु के मकान में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश लूट की नीयत से घुसे थे। लूट के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से उनपर हमला बोल फरार हो गए। एसपी सिटी अजय सिंह की माने तो इस वारदात में सांसी गिरोह का हाथ हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed