फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in two places in dehradun.

दून पुलिस का हाल: नाक के नीचे चोरी कर फुर्र हुए चोर

Tue, 04 Oct 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Oct 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
theft in two places in dehradun.
thief

घंटाघर पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में घुसे चोर लैपटॉप और कैमरे समेत हजारों रुपये का माल लेकर फुर्र हो गए। चोर एमडीडीए पार्किंग की तरफ से चौथी मंजिल पर जीने का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए। दुकान के अंदर के कैमरे बंद थे, जबकि एमडीडीए की तरफ से लगाए गए कैमरे खराब थे। यहां प्रकाश की व्यवस्था न होने का भी चोर ने पूरा फायदा उठाया।

विज्ञापन


शहर के घंटाघर पर विवेक अरोरा की फ्रंटियर इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान में घुसकर तीन कैमरे, लैपटॉप और कई मोबाइल चुरा लिए। सोमवार सुबह प्रतिष्ठान खुला तो चोरी का खुलासा हुआ। चोर एमडीडीए पार्किंग के पीछे से चौथी मंजिल पर पहुंचा। वहां जीने पर लगा टीन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतिष्ठान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जबकि एमडीडीए द्वारा लगाए गए कैमरे पहले से खराब चल रहे हैं। एमडीडीए पार्किंग की तरफ भी किसी तरह की प्रकाश व्यवस्था नहीं है। इसका चोरों ने पूरा फायदा उठाया है। घंटाघर भी इन दिनों अंधेरे में है। यहां लगी सोडियम भी खराब पड़ी है। बता दें कि पहले भी इस मार्केट में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हैरत की बात यह है कि घटनास्थल एक तरफ पुलिस पिकेट है और दूसरी तरफ धारा पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता के घर पर लाखों की चोरी

theft in two places in dehradun.
चोर - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर में सपा नेता के आवास से नगदी और जेवरात समेत लाखों का माल चोरी कर लिया गया। परिवार के मुंबई में होने के कारण मकान बंद था। वापस आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

प्रेमनगर के श्यामपुर निवासी और सपा युवजन सभा के प्रदेश महामंत्री जसविंदर सिंह 19 सितंबर को मकान पर ताला लगाकर परिवार समेत मुंबई चले गए थे। सोमवार दोपहर को परिवार वापस लौटा तो घटना का खुलासा हुआ। मेन गेट के ताले खोलकर परिवार अंदर गया तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई, क्योंकि कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर पिछले दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर दाखिल हुए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से फिंगरप्रिंट जुटाए। पुलिस को बताया गया कि घर में करीब सवा लाख रुपये की नगदी के अलावा जेवरात भी गायब हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई है। एसओ प्रेमनगर शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed