फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in roorkee.

बाइक पर बैठे रहे, गायब हो गया नोटो भरा बैग

Wed, 18 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 18 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
theft in roorkee.

उत्तराखंड के रुड़की में पूर्व जिला गन्ना अधिकारी की बाइक से किसी ने नोटों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में दो लाख रुपये थे।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब पूर्व जिला गन्ना अधिकारी पत्नी के साथ बैंक से रुपये निकालकर जाने लगे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बैंक से निकाले थे रूपए
सुभाषनगर गली नंबर 8 निवासी एवं पूर्व जिला गन्ना अधिकारी बीआर चौहान मंगलवार को पत्नी कुंतेश चौहान के साथ रामनगर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आए थे।

उनकी पत्नी कुंतेश चौहान ने अपने खाते से 4.50 लाख रुपये निकाले। दो लाख रुपये उन्होंने एक बैग में रख लिए। ढाई लाख रुपये एक अन्य बैग में रखे। ढाई लाख रुपये वाला बैग कुंतेश चौहान के पास रहा। दूसरा बैग उन्होंने बाइक में लगे बैग में रख दिया।
विज्ञापन


बैग गायब होने की भनक नहीं लगी
इसी बीच किसी ने बाइक से रुपयों भरा बैग साफ कर दिया। दंपति को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई। दंपति बाइक से जब पुरानी कचहरी पहुंचे तो बैग गायब था। यह देख वह घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही वे वापस बैंक में आए और बैग के बारे में पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जानकारी पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित बीआर चौहान ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed