{"_id":"0876bfa61665a13150ee2cb95372b997","slug":"theft-in-pnb-at-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में PNB बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में PNB बैंक में चोरी का प्रयास
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के एमकेपी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में फिल्मी स्टाइल में चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
पहली मंजिल के रोशनदान में रस्सा डालकर नीचे उतरे चोर ने सीलिंग फाड़ने के साथ स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की। पास में डीजे चलने के कारण तोड़फोड़ की आवाज सुनाई नहीं दी। सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त किया, लेकिन इरादों में कामयाब नहीं हो सके। एसएसपी ने इस मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के एमकेपी चौक पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। सोमवार सुबह बैंक खुला तो अंदर का नजारा देखकर बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। बैंक की पहली मंजिल के रोशनदान को उखाड़कर चोर रस्सी के सहारे नीचे आया था।
विज्ञापन
सीलिंग उखाड़ने के बाद वह स्ट्रांग रूम तक पहुंचा। माना जा रहा है कि चोर ने शनिवार रात वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बैंक मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएसपी ने आराघर चौकी प्रभारी महीपाल रावत को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन